गुकेश ने सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बनकर इतिहास रचा

युवा खिलाड़ी गुकेश शतरंज के संसार में कई बार खेल प्रेमियों को हैरान कर चुके हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपनी छोटी सी उम्र में ढेरों रिकॉर्ड बनाए और खिताब हासिल किए हैं।

गुकेश ने सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बनकर इतिहास रचा

18 वर्ष की उम्र में डी गुकेश ने चीनी खिलाड़ी लिरेन को हराकर सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बनने का श्रेय हासिल किया है। विश्व शतरंज चैंपियनशिप के 14वें और अंतिम दौर में खेलते हुए भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को शिकस्त दी और खिताब अपने नाम कर लिया।

डी गुकेश ने 12 साल के बाद देश केलिए यह कामयाबी हासिल की है। उन्होंने लिरेन को 7.5-6-5 से शिकस्त देकर विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया है।

अंतिम दौर में 6.5 अंको के साथ खेल की शुरुआत के समय लगने लगा था कि यह मैच भी ड्रॉ हो जाएगा। इस बीच लिरेन की एक चूक ने खेल का रुख बदल दिया और गुकेश के हिस्से में विजय लिख गई।

कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीत कर उन्होंने करीब चार दशक पुराने गैरी कास्पारोव के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। रूसी शतरंज खिलाडी गैरी कास्पारोव ने 22 साल की उम्र में 1984 में अपने ही देश के अनातोली कारपोव के साथ खेलते हुए इसे हासिल किया था।

इस रिकॉर्ड को हासिल करने के समय गुकेश की उम्र 18 साल आठ महीने 14 दिन है। गुकेश ने इस ख़िताब को हासिल करने के साथ गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। गैरी ने यह उपलब्धि 22 वर्ष छह महीने 27 दिन की उम्र में हासिल की थी। शुरू से ही मेधावी खिलाड़ी गुकेश मात्र 12 वर्ष, सात माह और 17 दिन की उम्र में भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए थे।

भारत के पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने सदी की शुरुआत में ही विश्व शतरंज चैंपियन का खिताब हासिल कर लिया था। उन्होंने साल 2000, 2002, 2007 और 2013 में अपना वर्चस्व बनाए रखा।

साल 2024 गुकेश के लिए कई उपलब्धियां लाया है। इस साल उन्हें कई और खिताब भी जीतने का अवसर मिला है। इनमे कैंडिडेट्स 2024 टूर्नामेंट और शतरंज ओलंपियाड शामिल है। इन प्रतियोगिताएं में गुकेश ने गोल्ड मेडल जीता था।

बताते चलें कि गुकेश ने पिछले वर्ष विश्वनाथन आनंद को हराकर 36 साल बाद पहली बार देश के शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी का श्रेय हासिल किया था। कल मिलने वाली जीत ने एक और क़दम आगे बढ़ाकर उनके हिस्से में ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ दी है।

इस उपलब्धि के साथ गुकेश ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीत कर उन्होंने करीब चार दशक पुराने गैरी कास्पारोव के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। रूसी शतरंज खिलाडी गैरी कास्पारोव ने 22 साल की उम्र में 1984 में अपने ही देश के अनातोली कारपोव के साथ खेलते हुए इसे हासिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *