लखनऊ में कोरोना से बचने के लिए गाइड लाइन जारी

लखनऊ में कोरोना के बढ़ते केस के बीच एहतियाती क़दम उठाते हुए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 216 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही यहाँ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1498 हो गई है।

लखनऊ में कोरोना से बचने के लिए गाइड लाइन जारी

स्थिति अभी नियंत्रण में है और प्रशासन भी पूरी तरह चौकस है। ऐसे में लखनऊ प्रशासन की तरफ से भी कोरोनो को लेकर एक नया अलर्ट आया है।

घनी आबादी वाली जगहों के लिए प्रोटोकॉल जारी किया गया है।लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय से जारी ये प्रोटोकॉल ऑफिसों, स्कूल-कॉलेजों, अस्पतालों, सिनेमा हॉल-मॉल, रेलवे-बस स्टेशनों, एयरपोर्ट और आम जनों के लिए जारी की गई है।

ऑफिस के लिए जारी गाइडलाइन
– ऑफिस में कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो।
– मास्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित कराई जाए।
– साफ-सफाई की उचित व्यवस्था हो।
– बिना मास्क एंट्री नहीं दी जाए।
– ऑफिस एंट्री के लिए थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की जाए।
– लिफ्ट, दरवाजे, रेलिंग,पार्किंग इत्यादि को समय समय पर सेनेटाइज किया जाए।
– बीमारी के लक्षण होने पर घर में क्वॉरंटीन रहने और कोविड जांच कराने के निर्देश दिए जाएं।

स्कूल-कॉलेज के लिए जारी गाइडलाइन
– बच्चों और शिक्षकों को मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का निर्देश दिया जाए।
– कक्षा में बच्चों को पर्याप्त दूरी पर बैठाया जाए।
– एंट्री गेट पर थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था हो।
– हाइजीन के लिए साबुन, पानी या हैंड सैनेटाइजर की व्यवस्था हो।
–कक्षा, दरवाजे, रेलिंग, झूले इत्यादि को समय-समय पर सेनेटाइज किया जाए।
– बीमार बच्चे को घर पर ही रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *