नीतीश कुमार के साथ पर बोले राहुल- एक साथ खड़े होंगे और लड़ेंगे

2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में विपक्ष हर मुमकिन कोशिश के साथ जुटता नज़र आ रहा है। इसी क्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। आज दोपहर नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाक़ात में नितीश के अलावा आरजेडी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी शामिल थे।

नीतीश कुमार के साथ पर बोले राहुल- एक साथ खड़े होंगे और लड़ेंगे

विपक्ष को एकजुट करने वाली इस बैठक के बाद राहुल गांधी ने इसे विपक्ष को एकजुट करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का देश के लिए जो विजन है वह उसे विकसित करेंगे। आगे उन्होंने ये भी कहा कि जितनी भी विपक्षी पार्टी हमारे साथ चलेंगी, हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे और लोकतंत्र और देश पर जो आक्रमण हो रहा है हम उसके खिलाफ एक साथ खड़े होंगे और लड़ेंगे।

इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी चर्चा में तय किया गया है कि अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एकजुट करने का प्रयास किया जायेगा। इस मीटिंग के लिए नीतीश कुमार मंगलवार को दिल्ली पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होंने राजद प्रमुख लालू यादव से मुलाकात की और उनका हालचाल भी लिया। सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट करा कर भारत लौटने के बाद नीतीश कुमार से उनकी पहली मुलाकात थी।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सत्तादल भाजपा से मुकाबला करने के लिए समान विचारधारा वाले दलों के बीच एकता के लिए कई विपक्षी नेताओं से बातचीत की है। हाल ही में उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से संपर्क किया था। अपनी इस मुहिम में खरगे अन्य विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *