15 फ़रवरी 1564 को इटली में हुआ महान खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म

इतिहास के झरोखे से आज का दिन

भारत और विश्व इतिहास में 15 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:
1764 – अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई।
1869 – उर्दू के प्रसिद्ध कवि और लेखक मिर्जा गालिब असद उल्लाह बेग खान का निधन।
1564 –महान खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म।
1926 – अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरूआत।
1942 – सिंगापुर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान की सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया ।
1961 – बेल्जियम में बोइंग 707 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 73 लोगों की मौत।
1962- अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1965- मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
1976 -मध्य प्रदेश के भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई।
1984 – भारतीय अभिनेत्री मीरा जेसमिन का जन्म।
1989 – सोवियत संघ (अब रूस) ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को हटाने की घोषणा की।
2000- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
2002- अफगानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर हत्या कर दी।
2003 -“एरियन 4” राकेट से दूरसंचार उपग्रह ‘इंटलसैट’ अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
2006 – पाकिस्तान की कैबिनेट की तरफ से दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता (साफ्टा) को स्वीकार किया।
2008 – हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
2010 – जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।
2012- मध्य अमेरिकी देश होंडुरास स्थित कोमायागुआ जेल में भीषण आग में 358 लोगों की मौत।
2013- रूस में एक उल्का फटा।
2015 – अभिनेत्री मनोरमा का निधन।
2017 – इसरो ने एक साथ 104 उपग्रहों को लांच कर विश्व कीर्तिमान बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *