नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी में सरकार दे सकती बड़ा गिफ्ट

केंद्र सरकार दिवाली बोनस के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को नया तोहफा देने वाली वाली है। सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, HRA और TA में बढ़ोतरी मिली है। अब केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में नए साल में बंपर बढ़ोतरी की उम्मीद है।

नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी में सरकार दे सकती बड़ा गिफ्ट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नए साल में केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ने की संभावना है। फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से केंद्र सरकार के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन या मूल वेतन अपने आप बढ़ जाएगा।

लंबे समय से केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की मांग है कि उनका फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी किया जाए। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय बजट 2022 से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर पर फैसला होने की संभावना है।

उम्मीद है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी मिलगी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे बजट के खर्च में शामिल किया जा सकता है। फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से न्यूनतम वेतन भी बढ़ेगा। केंद्र अगर फिटमेंट फैक्टर को लेकर कोई घोषणा करता है तो सरकारी कर्मचारियों के वेतन में इजाफा होगा।

वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत फिटमेंट फैक्टर के आधार पर वेतन मिल रहा है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे बढ़ाकर 3.68 फीसदी किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में 8000 रुपये की बढ़ोतरी होगी। अब तक न्यूनतम वेतन 18000 रुपये है, यह बढ़कर 26000 रुपये हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *