अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दुनिया भर की महिलाओं को शुभकामना दे रहा है गूगल का विशेष डूडल

आज गूगल के डूडल की थीम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। डूडल इस अवसर पर महिलाओं को कई तरीकों से सम्मानित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। 2023 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का विषय ‘महिलाओं को सपोर्ट करने वाली महिलाएं’ है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दुनिया भर की महिलाओं को शुभकामना दे रहा है गूगल का विशेष डूडल

डूडल आर्टिस्ट एलिसा विन्स का कहना है कि इस वर्ष हमारा विषय ‘महिलाओं को सपोर्ट करने वाली महिलाएं’ है।

आज डूडल के माध्यम से एक महिला दूसरी महिला का सहयोग करती हुई नज़र आ रही है। डूडल के चित्र में सबसे पहले एक महिला सभी उम्र की महिलाओं को भाषण दे रही है। इसके अलावा अपने बच्चों की देखभाल करटी महिला को भी देखा जा सकता है। इसी चित्र में दुनिया में अपने अधिकारों और बदलाव की मांग करती महिलाओं को मार्च करते हुए दिखाया गया है। साथ ही यहाँ महिला डॉक्टर को भी देखा जा सकता है।

गूगल पर बने इस डूडल पर क्लिक करने पर पर्पल कंफेटी (पेपर के छोटे टुकड़े) स्क्रीन पर गिरते हैं और महिलाएं एक ही शेड में रिस्टबैंड पहने बैंगनी झंडे लिए गुज़रती है। जिसमे महिलाओं के हाथ और झंडे गुज़रते नज़र आते हैं।

डूडल आर्टिस्ट एलिसा विन्स का कहना है कि इस वर्ष हमारा विषय ‘महिलाओं को सपोर्ट करने वाली महिलाएं’ है। हर साल, दुनिया भर में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को पहचानने के लिए 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *