गूगल ने अपने एआई मोड में ‘इन्फॉर्मेशन एजेंट’ फीचर को लाइव कर दिया है। अब यह यूज़र की तरफ से पूरे वेब पर नज़र रखेगा और कोई भी नई जानकारी आने पर सीधे यूज़र को अपडेट भेज देगा।
गूगल ने अपना नया इन्फॉर्मेशन एजेंट फीचर लॉन्च किया है। यह नया फीचर एआई मोड पर रहकर किसी भी विषय पर हर समय मॉनिटरिंग करता है। इस बीच आने वाली हर नई जानकारी पर यह यूजर को अपडेट भेजता है।
इस नए फीचर के आने के बाद इंटरनेट पर किसी टॉपिक को ट्रैक करना अब पहले की तरह बोरिंग नहीं लगेगा। अभी तक किसी विषय के बारे में यूज़र पहले बार-बार गूगल पर जाकर सर्च करने के बाद न्यूज़ चेक करके पता करते थे कि अमुक टॉपिक के बारे में क्या चल रहा है?
ध्यान रहे कि यह नया फीचर गूगल एआई अल्ट्रा (Google AI Ultra) सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह एआई मोड के सभी भाषाओं में काम करता है। गूगल सर्च के वीपी ऑफ प्रोडक्ट रॉबी स्टेन (Robby Stein) ने एक्स पर इसकी घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि इस सीज़न में इस फीचर को और भी ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
पिछले दिनों गूगल की ओर से Google I/O में ही इस फीचर का ऐलान किया गया था और अब कंपनी ने इस फीचर को लाइव कर दिया है। खास बात यह है कि इस्ला इस्तेमाल बेहद सरल है। यूज़र को करना बस इतना होगा कि एआई मोड में जाकर किसी भी टॉपिक पर यह कहना है कि “मुझे इस विषय पर अपडेट रखो।” और इतना करते ही आपका एजेंट उस टॉपिक को 24 x 7 मॉनिटर करना शुरू कर देगा।
गूगल का यह एजेंट न्यूज़ वेबसाइट्स सहित ब्लॉग्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स सहित गूगल के रियल-टाइम फाइनेंस, शॉपिंग और स्पोर्ट्स डेटा को भी स्कैन करता है। जैसे ही उस टॉपिक पर कुछ नया आता है, आपको एक डिटेल्ड अपडेट के साथ-साथ संबंधित वेबपेज के लिंक भी मिलते हैं।
यह सुविधा अभी केवल एआई अल्ट्रा प्लान वाले यूज़र्स को मिल रही है। जब गूगल ने मई में तब कहा था कि यह AI Pro और Ultra दोनों यूजर्स के लिए गर्मियों में आएगा। लेकिन अभी के रोलआउट में सिर्फ Ultra सब्सक्राइबर्स शामिल हैं। प्रो यूजर्स को कब मिलेगा, इस बारे में अभी कोई निश्चित समय नहीं बताया गया है। साथ ही इसके फ्री यूजर्स तक पहुँचने के बारे में भी कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।