गूगल का निष्क्रिय खाते हटाने का एलान

कैलिफोर्निया: टेक्नोलॉजी की दिग्गज गूगल ने निष्क्रिय पड़े ईमेल खातों को लेकर नई नीति की घोषणा की है।

गूगल का निष्क्रिय खाते हटाने का एलान

2020 में पेश की गई पुरानी पॉलिसी में कंपनी ने गूगल फोटोज के लिए अनलिमिटेड स्टोरेज को यह कहते हुए खत्म कर दिया था कि अगर अकाउंट में मौजूद डेटा को दो साल की अवधि तक इस्तेमाल नहीं किया जाता है तो कंपनी इसे डिलीट कर सकती है।


रूथ क्रैशले के अनुसार कंपनी नई नीति को उन खातों से शुरू करेगी, जिन्हें बनाए जाने के बाद से कभी छुआ नहीं गया है।


लेकिन हाल ही में प्रोडक्ट मैनेजर रूथ क्रिश्ले ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि अगर कोई अकाउंट दो साल तक निष्क्रिय रहता है तो उसे पूरी तरह से डिलीट किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई पॉलिसी इस साल दिसंबर से पहले प्रभावी नहीं होगी। दूसरी ओर, हटाए गए जीमेल अड्रेस को फिर से उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

गूगल के अनुसार अकाउंट के एक्टिव होने का अंदाज़ा ईमेल पढ़ने या भेजने, गूगल ड्राइव का उपयोग करने, यू ट्यूब वीडियो देखने, गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करने, गूगल सर्चका उपयोग करने, या जीमेल एड्रेस के साथ किसी थर्ड पार्टी ऐप या सर्विस में साइन इन करने से लगाया जा सकता है।

रूथ क्रैशले के अनुसार कंपनी नई नीति को उन खातों से शुरू करेगी, जिन्हें बनाए जाने के बाद से कभी छुआ नहीं गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *