सर्राफा बाजार में 12वें दिन भी कारोबार रहा बंद

नई दिल्ली। रकार के 500 और 1,000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर करने के बाद आज लगातार 12वें दिन भी स्थानीय सर्राफा बाजार में कामकाज बंद रहा। नोटबंदी के बाद 10 नवंबर को सर्राफा व्यापारियों पर आयकर विभाग के सर्वे के विरोध में आभूषण विक्रेताओं के प्रतिष्ठान बंद हैं।  gold jewellers

jewellery gold jewellers

नोटबंदी के बीच सर्राफा व्यापारियों द्वारा कथित रूप से गैर कानूनी ढंग से मुनाफा कमाने और कर अपवंचना की रिपोर्टों के बाद आयकर विभाग ने 10 नवंबर को उनके खिलाफ सर्वे अभियान चलाया। इसके विरोध में तभी से सर्राफा व्यापारियों ने कामकाज बंद रखा है।

आयकर विभाग की ओर से सर्वे अभियान दरिबाकलां, चांदनी चौक और करोलबाग सहित कम से कम चार स्थानों पर चलाया गया। पिछले सप्ताह सरकार ने काले धन पर अंकुश लगाने के लिए 500 और 1,000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर कर दिया था।

उसके बाद 11 नवंबर से अधिकांश आभूषण विक्रेताओं के शो..रूम बंद रहे हैं। सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले केन्द्रीय उत्पाद शुल्क खुफिया महानिदेशालय के अधिकारियों ने सोने की बिक्री का ब्यौरा मांगते हुए इन व्यापारियों को नोटिस भेजा है। व्यापारियों से उनके पास स्टॉक की कुल मात्रा और हाल के दिनों में की गई बिक्री का पूरा ब्योरा मांगा गया है।

 www.naqeebnews.com

# gold jewellers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *