कामगारों की भारी कमी को देखते हुए जर्मनी इमिग्रेशन के कानून आसान बनाएगा

जर्मनी में लाखों की संख्या में कुशल कामगारों की आवश्यकता है। यहाँ की सरकार ने इस कमी से निपटने के लिए नये बिल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कामगारों की भारी कमी को देखते हुए जर्मनी इमिग्रेशन के कानून आसान बनाएगा

इस समय बड़ी संख्या में जर्मन कर्मचारी रिटायर होने के करीब है और ऐसे में यहाँ कुशल कारीगरों की कमी महसूस की जा रही है। इंस्टीट्यूट फॉर एंप्लॉयमेंट रिसर्च के मुताबिक साल 2022 के अंत तक करीब 20 लाख पद खाली रह गये थे।इन हालात में चांसलर शॉल्त्स ने कामगारों से आग्रह किया है कि वो समय से पहले रिटायरमेंट ना लें।


जर्मन सरकार ने कामगारों की कमी से निपटने के लिए नये बिल के प्रस्ताव को मंजूरी दी। जर्मनी में लाखों कुशल कामगारों की जरूरत है।


चांसलर ओलाफ शॉल्त्स की सरकार ने संसद को जानकारी दी है कि जर्मनी में जो कामगार हैं उनसे इस कमी को भर पाना संभव नहीं होगा। ऐसे में चांसलर ने कहा है कि आप्रवासन के कानूनी रास्तों को खोल कर तत्काल जरूरी कामगारों को मौक़ा दिया जायेगा। इसके तहत कुशल एवम युवा कामगारों के लिए जर्मनी में काम करना आसान बनाने की कोशिश की जा रही है।

मौजूदा हालत से निपटने के लिए बुधवार को शॉल्त्स की कैबिनेट ने एक नये बिल के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये। इस बिल के माध्यम से इमिग्रेशन के नियमों को आसान बनाया जा रहा है। ऐसे में ज़्यादा से ज्यादा युवा कामगार जर्मनी में रोज़गार तलाश सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *