पोन्नियिन सेलवन 2 में मिली फैंस को रोमांच की डोज़

मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म 28 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसे तमिल और तेलुगू के अलावा हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

पोन्नियिन सेलवन 2 में मिली फैंस को रोमांच की डोज़

ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम की जोड़ी वाई ‘पीएस 2’ की लम्बे समय से चर्चा थी। फिल्म का ट्रेलर फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।

सिंहासन के लिए महायुद्ध वाली इस फिल्म में राजकुमारी नंदिनी बनीं ऐश्वर्या प्रण करती हैं कि चोल साम्राज्य को समाप्त कर देंगी। ट्रेलर का ये भाग लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

‘पीएस 2’ में वही कलाकार नज़र आ रहे हैं जिन्होंने ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ में भूमिका निभाई थी। इसका पहला पार्ट 30 सितंबर 2022 में रिलीज हुआ था और जानकारी के मुताबिक पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 500 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ट्रेलर देखने के बाद PS-2 को लेकर जानकार का अनुमान है कि फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *