चुनाव से पहले सपा को लगा एक और झटका, गौरव भाटिया ने दिया इस्तीफा

चुनाव से पहले अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है. समाजवादी पार्टी की तरफ से टीवी न्यूज चैनलों के कार्यक्रम में अक्सर सपा सरकार का पक्ष रखते नजर आने वाले उच्चतम न्यायालय के वकील और राज्य के पूर्व अपर महाधिवक्ता गौरव भाटिया ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है .  Gaurav

Gaurav

बताया जा रहा है कि गौरव पिछले काफी समय से पार्टी में अपनी अनदेखी से नाराज चल रहे थे.

सूत्रों के मुताबिक गौरव ने पार्टी छोड़ने का इस्तीफा इसलिए लिया क्योंकि समाजवादी  पार्टी ने अपने प्रवक्ता की लिस्ट में इस बार शामिल नहीं किया है.

यह बात उन्हें इतनी बुरी लगी कि गौरव ने सपा के लीगल विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के साथ-साथ पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया.

मीडिया से बात करने के साथ ही साथ गौरव भाटिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी नाराजगी व्यक्त की. गौरव ने ट्वीट कर लोगों को बताया कि उन्होंने तय कर लिया है कि वे सपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दें और उन्होंने अपना इस्तीफा नेता जी और अखिलेश यादव को भेज दिया है.

www.naqeebnews.com

# Gaurav

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *