केजीएफ 2 की आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में केजीएफ 2 अब कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ने वाले मोड़ में है। कन्नड़ सुपरस्टार यश की इस फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है। फिल्म ने महज 7 दिन में 255 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

केजीएफ 2 की आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर

केजीएफ 2 के कलेक्शन ने एक हफ्ते के अंदर बॉलीवुड की कई फिल्मों को पछाड़ दिया है। इस फिल्म ने संजू, दंगल, बाहुबली 2 और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड हफ्ते भर में ही चकनाचूर कर दिए हैं। केजीएफ 2 के आठवें दिन का भी कलेक्शन सामने आ चुका है और उम्मीद की जा रही है कि सप्ताहखत्म होने तक यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया है- ‘केजीएफ 2 ने वीकेंड में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। पैंडमिक के बाद यह हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है वह भी महज 8 दिनों के अंदर…ब्लॉकबस्टर…फिल्म ने गुरुवार को 53.95 करोड़, शुक्रवार को 46.79 करोड़, शनिवार को 42.90 करोड़, रविवार को 50.35 करोड़, सोमवार को 25.57 करोड़, मंगलवार को 19.14 करोड़, बुधवार को 16.35 करोड़ और गुरुवार को 13.58 करोड़ की कमाई कर डाली है।’ इस तरह से केजीएफ 2 ने 8 दिन के अंदर कुल 268.63 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

अब फैन्स की एक्साइमेंट केजीएफ के अगले पार्ट को लेकर काफी बढ़ चुकी है। इस फिल्म में रवीना टंडन और संजय दत्त ने अपनी दमदार अदाकारी दिखाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *