टेस्ला ने टेक्सास में चालक रहित रोबोटैक्सी सेवा शुरू की है। प्रसिद्ध अमरीकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला ने टेक्सास के ऑस्टिन में सीमित पैमाने पर अपनी चालक रहित स्वचालित रोबोटैक्सी सेवा शुरू की है, जिसे कंपनी के प्रमुख एलन मस्क ने एक दशक की कड़ी मेहनत का फल बताया है। सुरक्षा के लिहाज से अभी एक टेस्ला कर्मचारी भी गाड़ी में मौजूद रहता है ताकि किसी भी आपात स्थिति में कार को नियंत्रित किया जा सके।

यह पहली बार है जब टेस्ला के स्वचालित वाहनों ने बिना मानव चालक के नियमित यात्रियों को सेवा प्रदान की है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वायरलेस चार्जिंग से लैस इस टैक्सी को भविष्य की टैक्सी कहा जा रहा है।
टेस्ला ने इस परियोजना के लिए ऑस्टिन के साउथ कांग्रेस क्षेत्र में लगभग 10 वाहनों का एक छोटा परीक्षण शुरू किया है। टेस्ला की इस रोबोटैक्सी की प्रति माइल कीमत सिर्फ 20 सेंट। भारतीय मुद्रा में यह 16 रुपये प्रति 1.6 किमी हुई है। शुरुआत में कंपनी ने केवल 20 गाड़ियों को सड़कों पर उतारा है। इन गाड़ियों में टेस्ला का मॉडल Y इस्तेमाल हो रहा है, जिसे खासतौर पर रोबोटैक्सी के लिए अपडेट किया गया है। प्रत्येक कार पर “रोबोटैक्सी” का बैज लगा हुआ है।
प्रत्येक वाहन में आगे की सीट पर एक सुरक्षा मॉनिटर होगा, लेकिन चालक की सीट खाली होगी। सेवा का दायरा सीमित क्षेत्रों तक सीमित है, खराब मौसम, कठिन चौराहों और कम उम्र (18 वर्ष से कम) के यात्रियों से बचा जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से अभी एक टेस्ला कर्मचारी भी गाड़ी में मौजूद रहता है ताकि किसी भी आपात स्थिति में कार को नियंत्रित किया जा सके।
सोशल मीडिया पर्सनालिटी और टेस्ला के निवेशक सॉयर मेरिट ने एक्स पर अपनी पहली रोबोटैक्सी राइड के वीडियो शेयर किए, जिसमें दिखाया गया कि कैसे उन्होंने एक ऐप के ज़रिए रोबोटैक्सी को बुलाया और ड्राइवरलेस वाहन उन्हें एक स्थानीय बार में ले गया।
विशेषज्ञ इस प्रयोग को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बता रहे हैं, लेकिन इसे पूरे रोबोटैक्सी उद्योग की शुरुआत ही कहा जा सकता है। टेस्ला के इस कदम के बाद, टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने हाल ही में एक नया कानून पारित किया है, जिसके तहत स्वायत्त वाहनों के लिए राज्य के परमिट की आवश्यकता होगी, जो 1 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगा।
टेस्ला पूरी तरह से कैमरा-आधारित सिस्टम पर निर्भर है, जबकि वेमो और ज़ूक्स जैसी अन्य कंपनियाँ LiDAR और रडार जैसे उन्नत सेंसर का उपयोग करती हैं, जबकि मस्क का मानना है कि कैमरा-आधारित सिस्टम सस्ता और अधिक प्रभावी होगा।
बताते चलें कि अभी यह सेवा कुछ निवेशकों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ही उपलब्ध है। रोबोटैक्सी दिन में सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर के एक विशेष जियोफेंस्ड इलाके में चलाई जा रही है।














