कोरंटाइन के बाद घर से निकले फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों

पेरिस 25 दिसंबर : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कोरोना वायरस की कोरंटाइन की अवधि पूरी हो चुकी है। मैक्रो वर्सेल्स स्थित अपने आवास से निकल बाहर आये हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। श्री मैक्रों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें वर्सेल्स स्थित अपने आवास ला लैंटर्न खुद को आइसोलेट कर लिया था। राष्ट्रपति कार्यालय ने गुरुवार को बताया था कि श्री मैक्रों में अब कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं।

बीएफएमटीवी की रिपोर्ट के अनुसार श्री मैक्रों छुट्टी मनाने के लिए अपने आवास से एलिसी पैलेस के लिए रवाना हो गए हैं। श्री मैकों अगले सप्ताह राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा की महासभा की बैठक में हिस्सा लेंगे। वह 31 दिसंर को राष्ट्र को भी संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *