कनाडा को मिली मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन की 1.68 लाख खुराक की पहली खेप

मॉस्को : कनाडा को मॉडर्ना कोरोना वायरस वैक्सीन की 1,68,000 खुराक की पहली खेप मिल गयी है।

इस बात की जानकारी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दी है। कनाडा की राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी ने देश के टीकाकरण अभियान में कोरोना वायरस के खिलाफ आधुनिक वैक्सीन के उपयोग की मंजूरी दी है।

श्री ट्रूडो ने ट्वीट कर कहा- “मॉडर्ना की कोविड वैक्सीन की पहली खुराक की खेप कनाडा में आ गयी है। ये 168,000 खुराक का हिस्सा हैं जो हम इस महीने प्राप्त करने वाले थे। माॅडर्ना से कनाडा को चार करोड़ खुराक मिलने वाली हैं।”

लोक सेवा मंत्री अनीता आनंद के अनुसार वैक्सीन की यह खेप देश के उत्तर में इस्तेमाल में लायी जायेंगी। मॉडर्ना वैक्सीन के अलावा कनाडा ने कोरोना वायरस के खिलाफ फाइजर वैक्सीन की दो करोड़ खुराक हासिल की है। दोनों कंपनियाें के इस महीने के अंत तक कुल 12 लाख खुराक देश में भेजने की संभावना है।

सरकार को उम्मीद है कि 2021 की शुरुआत तक वह अपने 30 लाख नागरिकों का टीकाकरण कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *