पीएम मोदी और मैक्रों वाराणसी, मिर्जापुर में सबसे बड़े सोलर प्लांट का किया उद्घाटन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी का यहां स्वागत किया। मोदी ने विशेष फॉल्कन विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे मैक्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जन प्रतिनिधियों और राज्य सरकार के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

मोदी विदेशी गणमान्य हस्तियों के यहां पहुंचने से पहले भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से हवाईअड्डे पहुंचे थे। एक अधिकारी ने बताया, “इस वजह से वाराणासी से मुंबई जाने वाले इंडिगो के विमान को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया।” इसके बाद मोदी और मैक्रों हेलीकॉप्टर से मिर्जापुर के दादरकलां पहुंचे, जहां दोनों ने संयुक्त रूप से सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया। इस संयंत्र का निर्माण फ्रांस की कंपनी की मदद से किया गया है।

 

मीरजापुर में प्रधानमंत्री के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने 650 करोड़ की लागत से बने सौ मेगा वॉट के सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट दादरकला में 650 करोड़ रुपए की लागत से बना है। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों ने प्लांट की विशेषताओं के बारे में भी जानकारी दी। दादरकला में 382 एकड़ में स्थापित सोलर प्लांट ने उद्घाटन के बाद काम शुरु कर दिया। 650 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट से बिजली उत्‍पादन को जिगना पावर हाउस के ग्रिड से जोड़ा गया है। प्रथम चरण में 75 मेगावाट बिजली का उत्‍पादन किया जा रहा है धीरे धीरे इसकी क्षमता को बढा कर 100 मेगावाट किया जाना है।

इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी तथा फ्रांस के राष्ट्रपति वाराणसी के लिए रवाना हो गए। दादरकला में 382 एकड़ में स्थापित सोलर प्लांट से प्रतिदिन 5 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। इस दौरान सीएम योगी योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय मंत्री व मीरजापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *