फ्रांस में आतंकी हमला 75 से अधिक की मौत, ट्रक चालक ढेर

 

नाइस। फ्रांस के नाइस शहर में आतंकियों के हमले में 75 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी। हमला उस वक्त हुआ जब लोग  बेस्टाइल डे के मौके पर आतिशबाजी देख रहे थे। लोगों की भीड़ में एक ट्रक चालक ने हथियारों से भरा ट्रक घुसा दिया, जिसमें 75 से अधिक लोग मारे गये गए। राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने इसे एक आतंकी हमला बताया है।

france attack

स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना के बाद ट्रक चालक को गोली मार दी। उप प्रधान सेबेस्टियन हम्बर्ट ने बताया कि ट्रक चालक भीड़ में करीब 100 मीटर तक ट्रक चलाता रहा। अन्य अधिकारियों ने घायलों की संख्या 100 से अधिक बताई है।

हम्बर्ट ने कहा कि घटना के बाद शहर के आसपास रहने वाले लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गयी है। उन्होंने इसे पूरी तरह आपराधिक हमला करार दिया। ट्रक चालक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय प्रशासन प्रमुख क्रिस्टियन एस्ट्रोसी ने कहा कि हमलावर ने भीड़ पर गोलियां भी बरसाईं। उन्होंने कहा कि ट्रक में हथियार और ग्रेनेड बरामद किये गये। गौरतलब है कि इस घटना से करीब आठ महीने पहले गत नवंबर में इस्लामिक स्टेट ने पेरिस में हमला किया था, जिसमें 130 लोगों की मौत हुयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *