इतिहास में पहली बार केवल महिलाएं अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए मुस्तैद नज़र आईं

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन बीते रोज़ कोलोराडो राज्य पहुंचे। जो बाइडेन का ये दौरा इतिहास में सदा के लिए यादगार बन गया है।

इतिहास में पहली बार केवल महिलाएं अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए मुस्तैद नज़र आईं

जो बाइडेन द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के ऐतिहासिक दौरे की ख़ास बात यह थी कि ऐसा पहली बार हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति की वाशिंगटन से कोलोराडो की यात्रा पर केवल महिला एजेंट मुस्तैद रहीं।

अपनी इस यात्रा में राष्ट्रपति बाइडेन ने वायुसेना अकादमी के पासिंग आउट समारोह में भाग लिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीक्रेट सर्विस की होती है।

सीक्रेट सर्विस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से उन महिला एजेंटों की तस्वीरें साझा कीं, जो राष्ट्रपति जो बिडेन को व्हाइट हाउस से कोलोराडो तक सुरक्षित ले गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *