कश्मीर :झेलम नदी का जल स्तर खतरे के निशान पर, अलर्ट जारी

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से झेलम और इसकी सहायक नदियों में बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर प्रशासन ने शनिवार को बाढ़ अलर्ट जारी करने के साथ हर हेल्पलाइन स्थापित किए जाने तथा स्कूलों को बंद रखे जाने के आदेश दिये हैं। घाटी में लगातार हो रही बारिश से नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है।

राजधानी श्रीनगर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि राम मुंशी बाग के समीप झेलम नदी का जल स्तर 21 फुट खतरे के निशान पर पहुंच गया है। नदियों में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए पहले ही बाढ़ अलर्ट जारी कर दिया गया है। सिचायी एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के इंजीनियरों और अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैनात किया गया है।

 

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर घाटी में मूसलाधार बारिश की स्थिति के परिप्रेक्ष्य में राज्यपाल एन एन वोहरा ने सलाहकार बी बी व्यास और अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की। राज्यपाल ने संभागीय आयुक्त (कश्मीर) और सभी उपायुक्तों को नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और हेल्प लाइन नंबर स्थापित कर इसकी जानकारी आम नागरिकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

दूसरी तरफ, कश्मीर में बीते दो दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है। बारिश और खराब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा एक बार फिर रोक दी गई है। कई लोग इस समस्‍या में पुरी तरह से फस गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *