पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच यूनाइटेड अरब अमीरात से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के लिए उड़ानें फिर से शुरू हो गई है। ईरान पर इस्राइल और अमरीकी संयुक्त हमले के बाद जवाब में ईरान के हमलों ने पूरे पश्चिम एशिया में का माहौल बना दिया है। ऐसे में सोमवार रात से दुबई और अबू धाबी से भारत के लिए उड़ानें फिर से शुरू होने के बाद यात्रियों की वापसी मुमकिन हो सकी है।

कई दिनों की पाबन्दी के बाद दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरू के की उड़ान शुरू हो चुकी है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के के कारण ठप्प हो गई उड़ानों से लाखों यात्री फंसे हुए थे। अब यूएई में फंसे भारतीयों के लिए उड़ानों का चलना राहत भरी खबर है।
हवाई मार्ग खुलने और उड़ानें दोबारा शुरू होने के बाद अब यूएई में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। ऐसे में खाड़ी में फंसे भारतियों की वापसी का मार्ग आसान हुआ है। बीते दो दिन में इजराइल-ईरान जंग के चलते भारत में 760 से अधिक इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल होने की खबर है। आज से इंडिगो एयरलाइन जेद्दाह से भारत के लिए 10 स्पेशल राहत उड़ानें चलाएगी। साथ ही एअर इंडिया एक्सप्रेस भी मस्कत से भारत की उड़ने शुरू करेगी।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को ईरान पर अमरीका और इस्राइल के संयुक्त हमलों के बाद ईरान ने क्षेत्र के कई अरब देशों पर ड्रोन और मिसाइल से जवाबी हमला किया था, जिसके चलते कई उड़ानें रद्द हो जाने से पूरे पश्चिम एशिया में तनाव का माहौल बना हुआ है।
इस बीच पहले दुबई एयरपोर्ट्स द्वारा उड़ानों के आंशिक फिर से शुरू होने की आधिकारिक पुष्टि की गई। सीमित उड़ानों के साथ 2 मार्च की शाम से दुबई इंटरनेशनल और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल- अल मकतूम इंटरनेशनल (डीडब्ल्यूसी) से उड़ानें फिर से शुरू हुईं।
बताते चलें कि अधिकारियों ने यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। यात्रियों से कहा गया है कि वे एयरपोर्ट का रुख तभी करें जब उन्हें एयरलाइन की ओर से डायरेक्ट संपर्क किया जाए और उड़ान का निश्चित समय बताया जाए।
















