जल्द शुरू होगी प्रभास की ‘सालार 2’ की शूटिंग

प्रभास अभिनीत फिल्म ‘सालार 2’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है। इसकी पुष्टि खुद निर्माता विजय किरागंदूर ने की है। निर्माता ने सीक्वल को ‘एक भव्य प्रोजेक्ट’ बताते हुए किरागंदूर ने कहा कि टीम जल्द ही निर्माण शुरू करने की तैयारी में जुटी है।

जल्द शुरू होगी प्रभास की 'सालार 2' की शूटिंग

एक इंटरव्यू में होम्बले फिल्म्स के प्रमुख किरागंदूर ने इसे जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि सीक्वल को लेकर जबरदस्त उत्साह है और फिल्म निर्माताओं को प्रशंसकों से लगातार अपडेट के लिए संदेश मिल रहे हैं।

फिल्म के सीक्वल पर जानकारी देते हुए किरागंदुर ने कहा, ‘उस विशाल आधार पर आगे बढ़ते हुए, सालार 2 एक बेहद बड़ी परियोजना होने जा रही है। हमें इसके डेवलपमेंट के बारे में फैंस से लगातार अनुरोध मिल रहे हैं, और हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू करने जा रहे हैं।

बताते चलें कि फिल्म का पहला भाग सालार: पार्ट 1- सीजफायर, ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। इसने ​​स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी शानदार प्रदर्शन किया और रिलीज के बाद ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई।

प्रशांत नील का जिक्र करते हुए किरागंदूर का कहना है कि भले ही नील को लगा हो कि पहली फिल्म और बेहतर हो सकती थी, लेकिन आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां करते हैं। आगे वह कहते हैं कि प्रशांत नील आज के दौर के बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं, और सभी महान कलाकारों की तरह, वे खुद अपने सबसे बड़े आलोचक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *