इस साल का पहला चंद्र ग्रहण आज लगेगा

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज लग रहा है। साल के इस पहले चंद्रग्रहण को भारत सहित ऑस्ट्रैलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका,रूस, उत्तरी और दक्षिणी अमरीका में देखा जा सकेगा।

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण आज लगेगा

यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा, लेकिन उस समय इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा नारंगी आभा में दमकेगा। इस मोहक दृश्य को आम भाषा में ‘ब्लड मून’ कहा जाता है।

भारत में चंद्रमा का उदय शाम करीब 6:26 से 6:32 बजे के बीच होगा। इस समय ग्रहण का अंतिम चरण चल रहा होगा। चंद ग्रहण की समाप्ति का समय करीब 6:46 से 6:47 बजे का बताया गया है। ऐसे में भारत में इस चंद्र ग्रहण को केवल 15 से 20 मिनट के लिए ही देखा जा सकेगा। यह चंद्रग्रहण लगभग 3 घंटे 27 मिनट का होगा।

देश के अधिकांश हिस्सों में यह ग्रहणअपने अंतिम चरण में ही देखा जा सकेगा। जबकि पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के आकाश में पूर्ण अवस्था की अंतिम झलक भी देखी जा सकेगी।

भारतीय शहरों में सबसे पहले इस चंद्रग्रहण को अरुणाचल प्रदेश में देखा जा सकेगा। अरुणाचल प्रदेश के तेजू में शाम में 5 बजकर 3 मिनट पर चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। तेजू में सबसे ज्यादा ग्रहण का पर्वकाल दिखेगा जो 1 घंटे 44 मिनट का होगा। इम्फाल में 96 प्रतिशत तक चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा। मणिपुर में चंद्रोदय शाम 5 बजकर 14 मिनट पर हो जाएगा। जिससे यहां चंद्रग्रहण पूरा देखा जा सकेगा। यहां चंद्रग्रहण का पर्वकाल 1 घंटा 33 मिनट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *