यूपी रोडवेज की बसों में होंगी पांच हजार महिला परिचालकों की भर्ती

उत्तर प्रदेश रोडवेज बसों में महिला कंडक्टरों की सीधी भर्ती के ज़रिए नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग जिलों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

यूपी रोडवेज की बसों में होंगी पांच हजार महिला परिचालकों की भर्ती

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में संविदा के आधार पर पांच हजार महिला परिचालकों की भर्ती की योजना है। इन महिला परिचालकों की तैनाती भी उनके गृह जिले के डिपो में होगी।

जानकारी के मुताबिक़, संविदा परिचालक पद हेतु महिला अभ्यर्थियों का इंटरमीडिएट में प्राप्तांक की मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। इन महिला परिचालक पद की इच्छुक अभ्यर्थियों का उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का सदस्य होना अनिवार्य है। या फिर एनसीसी का बी प्रमाणपत्र, एनएसएस एवं स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

भर्ती हेतु इंटरमीडिएट की योग्यता के साथ कोर्स ऑफ कंप्यूटर कॉनसेप्ट्स (सीसीसी) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। प्राप्तांकों पर पांच प्रतिशत का वेटेज भी दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी में कहा गया है कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया है कि महिला परिचालकों को संविदा चालकों/परिचालकों के लिए इन्हें गृह जनपद के तहत आने वाले डिपो में नियुक्त किया जाएगा साथ ही पारिश्रमिक दरों के समान दर से ही भुगतान किया जाएगा।

आवेदन के लिए ऑनलाइन सुविधा भी है। निगम की बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा रोज़गार मेले के तहत ऑफ़लाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा है।

जानकारी के अनुसार, इस पद की भर्ती के लिए आगामी छह फरवरी, 17 फरवरी, 20 फरवरी, तथा चार मार्च 2025 को रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा।

छह फरवरी को लखनऊ सहित नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, गोरखपुर में मेले का आयोजन किया जाएगा।

17 फरवरी को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी में रोज़गार मेला आयोजित किया जाएगा।

20 फरवरी को आजमगढ़ के अलावा मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, जबकि चार मार्च को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *