आईसीसी बेस्ट प्लेइंग इलेवन में पांच भारतीय क्रिकेटर ने बनाई जगह

भारतीय क्रिकेट का सितारा इस समय बुलंदियों पर है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समाप्त होने के बाद आईसीसी ने बेस्ट प्लेइंग इलेवन बनाई है। इनमे चुने गए ग्यारह बेस्ट खिलाड़ियों में पांच भारतीयों को जगह मिली है।

आईसीसी बेस्ट प्लेइंग इलेवन में पांच भारतीय क्रिकेटर ने बनाई जगह

आईसीसी टीम का सेलेक्शन खिलाड़ी के प्रदर्शन के आधार पर होता है। आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम बेस्ट प्लेइंग XI में बारह बेहतरीन खिलाड़ी सम्मिलित किए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के बेस्ट ग्यारह खिलाड़ियों में पांच भारतीय, चार न्यूजीलैंड के और दो अफगानिस्तान के हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की सर्वश्रेष्ठ टीम लिये गए भारतीय खिलाड़ियों के नाम विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती हैं। इस टीम में बारहवें खिलाड़ी के तौर पर भी अक्षर पटेल को ही जगह दी गई है।

इन खिलाड़ियों के रिकॉर्ड की बात करें तो विराट कोहली ने इस पूरे टूर्नामेंट में 218 रन और श्रेयस अय्यर ने 243 रन बनाए है। अय्यर इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे। गेंदबाज़ी में मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती दोनों ने नौ-नौ विकेट लिये।

आईसीसी टीम में सलामी बल्लेबाज के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और गोल्डन बैट पुरस्कार जीतने वाले रचिन रवींद्र को चुना गया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 263 रन देकर 3 विकेट लिये। इसके अलावा गोल्डन बॉल का अवॉर्ड जीतने वाले मैट हेनरी को भी टीम में जगह मिली है। सैंटनर को टीम का कप्तान बनाया गया है और हेनरी ने टूर्नामेंट में कुल 10 विकेट लिए। ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सैंटनर को भी टीम में स्थान दिया गया।

चैंपियंस ट्रॉफी की बेस्ट प्लेइंग XI में शामिल खिलाडियों की सूची इस तरह है-

रचिन रवींद्र (सलामी बल्लेबाज़),
इब्राहिम जादरान(सलामी बल्लेबाज़),
विराट कोहली,
श्रेयस अय्यर,
केएल राहुल (विकेटकीपर),
ग्लेन फिलिप्स,
अजमतुल्लाह उमरजई,
मिचेल सैंटनर (कप्तान),
मोहम्मद शमी,
मैट हेनरी,
वरुण चक्रवर्ती,
अक्षर पटेल (बारहवां खिलाड़ी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *