कान्स 2025 में बायोपिक फिल्म ‘कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। पूर्व राष्ट्रपति और एयरोस्पेस वैज्ञानिक डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर आधारित बायोपिक ओम राउत की आगामी फिल्म है।

2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म की आधिकारिक एलान किया गया है। मेकर्स ने 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिल्म के टाइटल का खुलासा करते हुए बुधवार, 21 मई की रात इस बायोपिक का फर्स्ट लुक जारी किया।
अपने एक्स हैंडल पर अपनी बायोपिक का फर्स्ट लुक साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक, एक लीजेंड की यात्रा शुरू होती है। भारत का मिसाइल मैन सिल्वर स्क्रीन पर आ रहा है। बड़े सपने देखों। ऊंचाइयों पर पहुंचो। ‘कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया।’
फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करने का बाद ओम राउत ने इसे अपने फैंस संग साझा किया। बताते चलें कि 2023 में ‘आदिपुरुष’ की निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ओम राउत का यह पहला प्रोजेक्ट है।
इस फिल्म में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की भूमिका तमिल स्टार और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता धनुष निभाएंगे। धनुष ने इस किरदार की भूमिका निभाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है।
धनुष ने बीते बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘सच में मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ऐसे प्रेरणादायक और उदार नेता हमारे अपने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सर के जीवन को चित्रित करने के लिए दिल से खुशी महसूस कर रहा हूं।’
‘मेकर्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फिल्म में उनके नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के बारे में जानकारी दी जाएगी। बायोपिक की स्क्रिप्ट साईविन क्वाड्रास ने तैयार की है। इससे पहले साईविन ने ‘नीरजा’, ‘मैदान’ और ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ जैसी मशहूर बायोपिक पर काम किया है।













