लखनऊ के हजरतगंज में होटल में लगी आग

लखनऊ के हजरतगंज इलाके के लेवाना होटल में भीषण आग लग गई है। होटल में आग लगने के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। फेयर ब्रिगेड की गाड़िया आग बुझाने के काम में लगी हैं। मौके पर दमकल और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं।

लखनऊ के हजरतगंज में होटल में लगी आग

अनुमान के मुताबिक़ आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। होटल के अंदर फंसे क़रीब 18 लोगों को अब तक सुरक्षित बाहर निकाला गया। फेयर ब्रिगेड द्वारा मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इस आग में फंसे लोगों को खिड़की तोड़कर बाहर निकला गया है। होटल में लगी आग लगने से आस पास के इलाक़े में भी से अफरा-तफरी का माहौल है।

बताया जा रहा है कि जब आग लगी, तब होटल के अंदर कई गेस्ट मौजूद थे।जिन्हे सुरक्षित बहार निकला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *