छात्रों के सपोर्ट में सामने आए फ़िल्मी दुनिया के सितारे

दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली घटना के बाद अब छात्रों के सपोर्ट में फिल्मी सितारे भी उतर आए हैं। इस सितारों ने छात्रों सहित बाक़ी लोगों के साथ हुए सलूक पर दुख जताया है और साथ ही सरकार से अनुरोध किया है कि वह छात्रों की बात जरूर सुने।

अभिनेता प्रकाश राज शुरू से ही इस आंदोलन को अपना सपोर्ट दे रहे हैं। बीते दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरेच जनता पार्टी के साथ मिलकर छात्रों ने अपने अधिकार के लिए आवाज उठाई। इस बीच राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आंदोलन की आंधी देखने को मिली। छात्रों का यह आंदोलन न्याय के लिए शांतिपूर्वक तरीके से किया गया था। लेकिन पुलिस की बर्बरता के चलते यहाँ स्थितियां बदल गईं।

शबाना आज़मी और नसीरुद्दीन शाह जहाँ इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बनें वहीँ शेखर सुमन, दीया मिर्जा सहित वीर दास और मुनव्वर फारुकी ने भी अपनी आवाज़ उठाकर इस विरोश प्रदर्शन को समर्थन दिया।

इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आंदोलन के वीडियो में दिल्ली पुलिस को निहत्थे छात्र और उनके साथ आए देश के तमाम लोगों पर लाठीचार्ज करते देखा जा सकता है। इन वायरल वीडियो देखने के बाद देशभर में रोष का माहौल बन गया।

आगे वह लिखते हैं, ‘मुझपर पहले ही एंटी नेशनल का टैग कई बार लग चुका और अब भी मुझे एंटी-नेशनल कहा जाएगा। किसान आंदोलन के बाद मैंने कई लीगल प्रॉब्लम सही है, जिसको मैं यहां बयान नहीं कर सकता। बाकी रब सब देख रहा है, बाबा भली करो।’

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज जो हुआ बहुत बुरा हुआ। छात्रों के साथ ऐसा सलूक नहीं होना चाहिए था। मैं ऑथोरिटी से अनुरोध करता हूं कि वह छात्रों की बात जरूर सुने। लाखों की आवाज सब दी आवाज होती है।’

अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूज़ा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस मामले की निंदा की है। उनका कहना है कि हम एकजुटता से अपने देश के साथ खड़े हैं। उनकी आवाज सुनी चाहिए, बिना किसी डर, शोर और स्पष्टता से। आगे लिखा गया है कि, लोकतंत्र जो कि देश की नींव आज टूटती हुई नजर आई। चलो उनकी सुनते हैं उन्हें सपोर्ट करते हैं, क्योंकि देश का युवा ही देश को आगे ले जाता है।

सोनू सूद ने भी इस मामले में अपनी ख़ामोशी तोड़ी और छात्रों के समर्थन में एक पोस्ट जारी की। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनू ने लिखा है, ‘हमारे छात्रों को लाठियां नहीं गले लगाने वाले हाथ चाहिए।’

बताते चलें कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शुरू से ही छात्र प्रोटेस्ट का समर्थन कर रही हैं। इस घटना पर उन्होंने भी प्रोटेस्ट की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, ’20 जुलाई को कई लोगों की हड्डियां टूटी और देश का दिल भी टूटा, याद रखना।’

अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर यूट्यूब एल्विश यादव ने लिखा, ना तो मैं बीजेपी सपोर्टर हूं और ना हीं कांग्रेस का, लेकिन छात्रों के साथ जो कुछ भी हो रहा है बहुत गलत है। छात्र जो अपने असल मुद्दे के लिए सड़क पर उतरे उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था। उनकी बात जरूर सुनी जानी चाहिए. सरकार को इस मुद्दे पर उचित कदम उठाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *