फीफा विश्व कप: इंजरी टाइम में सलेम अल-दवसारी के गोल से जीता सऊदी अरब, मिस्र को 2-1 से हराया

सऊदी अरब ने विश्व कप में 12 लगातार मैचों में हार के सिलसिले को तोड़ते हुए 24 साल में पहली जीत हासिल की वोल्गोग्राद. विश्व कप में सोमवार को ग्रुप ए के मुकाबले में सऊदी अरब ने मिस्र को 2-1 से हरा दिया।

सऊदी अरब

सऊदी अरब के लिए सलेम अल-दवसारी ने इंजरी टाइम (90+5 मिनट) में गोल किया। इससे पहले सलमान अल-फराज ने भी हाफटाइम से ठीक पहले इंजरी टाइम (45+6 मिनट) में मिली पेनल्टी को गोल में बदला था। मिस्र का एकमात्र गोल 22वें मिनट में मोहम्मद सालाह ने किया। सालाह मिस्र के लिए विश्व कप के दो अलग-अलग मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

 

 

इस विश्व कप में 2 गोलकीपर्स ने अपने पहले ही मैच में पेनल्टी पर गोल नहीं होने दिया

41वें मिनट में भी सऊदी को पेनल्टी मिली थी, लेकिन मिस्र के 45 वर्षीय गोलकीपर एसाम अल हादरी ने इसे नाकाम कर दिया था। हादरी किसी भी विश्व कप में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। इससे पहले मोहम्मद सालाह ने 22वें मिनट में गोल कर मिस्र को बढ़त दिलाई थी। इसके साथ ही सालाह मिस्र के लिए विश्व कप के दो अलग-अलग मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *