एक बार फिर एक साथ नज़र आएंगे फवाद खान और सनम सईद

सरहद पार के मशहूर अभिनेता फवाद खान और अभिनेत्री सनम सईद की ऑन-स्क्रीन जोड़ी एक बार फिर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है।

एक बार फिर एक साथ नज़र आएंगे फवाद खान और सनम सईद

कई सोशल मीडिया पेजों पर चल रही खबरों के मुताबिक फवाद खान और सनम सईद एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं लेकिन इस बार ये जोड़ी वेब सीरीज ‘शंदूर‘ में नजर आएगी।

इस बड़े बजट की वेब सीरीज को दर्शक भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लाइव पर देख पाएंगे, जिसकी शूटिंग यूके और पाकिस्तान के विभिन्न स्थानों पर की जा रही है।

बताते चलें कि इस वेब सीरीज ‘शंदूर’ का निर्देशन आसिम रजा ने किया है जबकि इसकी कहानी उमैरा अहमद ने लिखी है, जिसमें फवाद खान एक चित्राली राजकुमार की भूमिका में नजर आएंगे जिसे ‘पोलो’ खेलना पसंद है। चित्राल पाकिस्तान के उत्तरी खैबर पख्तूनख्वा में चित्राल नदी पर स्थित एक शहर है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई विभिन्न तस्वीरों में नवंबर 2022 में शुरू होने वाली वेब सीरीज की शूटिंग के विभिन्न दृश्य भी देखे जा सकते हैं।

बता दें कि वेब सीरीज की प्रोडक्शन टीम के मुताबिक, पाकिस्तान में ज्यादातर वेब सीरीज की शूटिंग चित्राल के शंदूर और उसके आसपास के इलाके में की गई है।

इस वेब सीरीज में सुपरहिट ऑन-स्क्रीन जोड़ी अभिनेता फवाद खान और अभिनेत्री सनम सईद के अलावा अभिनेत्री हीरा खान और अभिनेता मिकाइल जुल्फिकार भी अभिनय करते नज़र आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *