उत्तर प्रदेश पुलिस के नाम से चला मास्क चेकिंग अभियान निकला फ़र्ज़ी

लखनऊ 26 फरवरी : उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरे राज्य में चलाये जा रहे मास्क चेकिंग अभियान को आज पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक कहा है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के नाम से चला मास्क चेकिंग अभियान निकला फ़र्ज़ी

सोशल मीडिया पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मास्क चेकिंग अभियान का मैसेज तेजी से वायरल हुआ था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसे फर्जी बताया और कहा कि ऐसा कोई अभियान पुलिस नहीं चला रही है।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के नाम से एक मैसेज वायरल हुआ। इस पोस्टर पर लिखा था कि कल 26 फरवरी प्रातः 9 बजे से राज्य के सभी थाना क्षेत्रों में मास्क चेकिंग का 30 दिनों तक अभियान चलाया जाएगा। सभी शहर और ग्रामवासी मास्क का प्रयोग करें और चालान की कार्रवाई से बचें। साथ ही 10 घंटे के अस्थायी कारावास सजा से भी बचें।

वायरल पोस्टर में निवेदक के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा हुआ था। यह मैसेज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

वायरल पोस्टर में निवेदक के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा हुआ था। यह मैसेज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस वायरल मैसेज पर सफाई दी। पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मास्क चेकिंग का 30 दिन का ऐसा कोई भी अभियान नहीं चलाया जा रहा है, और न ही ऐसी कोई सूचना प्रसारित की गई है। अतः ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें, जो भी इस प्रकार की भ्रामकता फैलाएगा, उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *