लेबनान-सीरिया की सीमा पर गोदाम में विस्फोट, सात घायल

बेरूत 04 जनवरी लेबनान के कस्र शहर में गैस सिलेंडरों से भरे एक गोदाम में विस्फोट होने के कारण सात लोग घायल हो गए हैं।

लेबनान की रेड क्रॉस सोसाइटी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। यह विस्फोट जहां हुआ वह इलाका सीरिया की सीमा के काफी नजदीक है।

एलबीसी टेलीविजन चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि यह गोदाम प्रतिबंधित व्यापारिक संगठन से संबंधित है। विस्फोट के बाद एक व्यक्ति के लापता होने की भी रिपोर्ट है।

प्राप्त हुई अन्य रिपोर्टों के मुताबिक यह विस्फोट सीरियाई क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में हुआ जोकि लेबनान के कस्र शहर में सेना की सुरक्षा चौकी के काफी नजदीक है। इस धमाके में लेबनान की सेना के किसी भी सदस्य के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *