20 से 30 मिलियन यूरो की लागत वाले इस कार्यक्रम में लगभग 200 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का परिवार और फिल्म, फैशन और व्यापार जगत की मशहूर हस्तियां शामिल हैं।

इतालवी शहर वेनिस में अमरीकी अरबपति जेफ बेजोस और पत्रकार लॉरा सांचेज की भव्य शादी के खिलाफ पर्यावरण संगठन ‘ग्रीनपीस’ भी सोमवार को विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ।
इस शादी को ‘सदी की शादी’ कहा जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 200 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर के साथ-साथ फिल्म, फैशन और व्यापार जगत की मशहूर हस्तियां शामिल हैं।
हालांकि, कुछ स्थानीय लोग इस कार्यक्रम को खूबसूरत लेकिन संघर्षरत शहर वेनिस के वाणिज्यिक परिवर्तन का एक और संकेत मानते हैं, जो पहले से ही पर्यटकों से भरा हुआ है और जिसकी स्थानीय आबादी लगातार घट रही है।
अमरीकी अरबपति जेफ बेजोस और पत्रकार लॉरा सांचेज की भव्य शादी के आयोजनों पर 20 से 30 मिलियन यूरो खर्च होने का अनुमान है। स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार, बेजोस ने शादी के अवसर पर पर्यावरण के लिए दान देने की भी घोषणा की है, जिसमें वेनिस लैगून के पारिस्थितिकी तंत्र पर शोध करने वाले संगठन ‘कोरेला’ को एक मिलियन यूरो शामिल हैं।
ग्रीनपीस इटली और ब्रिटिश संगठन एवरीवन हेट्स अलोन ने सेंट मार्क स्क्वायर में एक बड़ा बैनर फहराया, जिस पर मुस्कुराते हुए बेजोस की तस्वीर थी और लिखा था “अगर आप अपनी शादी के लिए पूरा वेनिस किराए पर ले सकते हैं, तो आप ज़्यादा टैक्स भी दे सकते हैं।” हालांकि, बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से पूछताछ के बाद बैनर हटा दिया।
प्रदर्शनकारी सिमोना अबेट ने रॉयटर्स से कहा- “समस्या शादी से नहीं, बल्कि सिस्टम से है। हमारा मानना है कि एक अरबपति अपने शौक के लिए पूरा शहर किराए पर नहीं ले सकता।”
दूसरी ओर, शहर के मेयर लुइगी ब्रुगनारो और क्षेत्रीय गवर्नर लुका ज़िया ने शादी का बचाव करते हुए कहा कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को फ़ायदा होगा, ख़ास तौर पर वेनिस की नहरों पर मोटरबोट और गोंडोला चलाने वाले व्यवसायों को।
ज़िया के अनुसार, इन आयोजनों पर 20 से 30 मिलियन यूरो खर्च होंगे। स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार, बेजोस ने शादी के अवसर पर पर्यावरण के लिए दान देने की भी घोषणा की है, जिसमें वेनिस लैगून के पारिस्थितिकी तंत्र पर शोध करने वाले संगठन ‘कोरेला’ को एक मिलियन यूरो शामिल हैं।
इस महीने की शुरुआत में, वेनिस में प्रसिद्ध सेंट मार्क बेल टॉवर और रियाल्टो ब्रिज पर बेजोस विरोधी बैनर प्रदर्शित किए गए थे, और स्थानीय लोगों ने घोषणा की थी कि वे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने तर्क दिया कि शहर को सार्वजनिक सुविधाओं और आवास की आवश्यकता है, न कि वीआईपी और ‘अत्यधिक’ पर्यटन की।
हालांकि समारोह की सटीक तारीख और स्थान को गुप्त रखा जा रहा है, लेकिन अनुमान है कि शादी का जश्न संभवतः 26 से 28 जून के बीच तीन दिनों तक चलेगा
