न्यूयार्क में मूसलाधार बारिश के चलते आपातकाल

न्यूयार्क 02 सितंबर : अमेरिका में न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने इडा उष्णकटिबंधीय तूफान के असर से मूसलाधार बारिश के कारण शहर में आपातकाल की घोषणा की है।

न्यूयार्क में मूसलाधार बारिश के चलते आपातकाल

श्री ब्लासियो ने ट्वीट किया , “ मैं गुरुवार की रात से न्यूयॉर्क शहर में आपातकाल की स्थिति की घोषणा कर रहा हूं। हम एक प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं। पूरे शहर भर में रिकॉर्ड वर्षा , भयंकर बाढ़ और सड़कें खतरे की स्थिति में हैं।” उन्होने नागरिकों से सड़कों से दूर रहने और आपातकालीन सेवा कर्मियों को अपना काम करने देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “ अगर आप बाहर जाने की सोच रहे हैं, तो ऐसा न करें। सबवे से दूर रहें। पानी से भरी सड़कों पर वाहन न चलाएं।” उन्होंने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है और करीब 5300 लोगों के घरों में लोग बिजली से वंचित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *