संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार पर रोक

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में रोड शो, पदयात्रा, साइकिल और वाहन रैलियों पर गुरुवार शाम सात बजे से रोक लगा दी है।

संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार पर रोक

कोरोना वायरस महामारी की वजह से बने हालात को देखते हुए आयोग ने एक बार फिर सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं।

आयोग कहा है कि पश्चिम बंगाल में न तो किसी रोड शो की इजाजत होगी, न किसी पदयात्रा की। कोई भी दल या नेता साइकिल, बाइक या वाहन रैली नहीं निकाल सकता।

आयोग ने कहा है कि यदि इस तरह की कोई भी अनुमति पहले दी जा चुकी है तो उसे वापस लिया जाता है। आयोग ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई कि कई राजनीतिक दल और प्रत्याशी जनसभाओं के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग ने एक स्थान पर 500 से अधिक लोगों वाली जनसभाओं के आयोजन पर भी रोक लगा दी है। इस दौरान शारीरिक दूरी और कोरोना से संबंधित अन्य सभी नियमों का पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *