पूरे जश्न के साथ हुईं कुत्तों की शादी, हुए भात और लग्न जैसे कार्यक्रम..

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक नि:संतान तलाकशुदा महिला ने अपने कुत्तों की धूमधाम से शादी रचाई। महिला कई कुत्तों को अपने बच्चों की तरह रखती है।

dogs marriage

इसी के चलते उसने अपने प्यारे कुत्ते हेलीकॉप्टर की शादी अपनी कुतिया अंबिका से रचवा दी। शादी में बैंडबाजा और नाचगाने का कार्यक्रम भी हुआ।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय विजयपुर निवासी शारदा जोशी नामक इस महिला का कई वर्ष पहले अपने पति से तलाक हो गया था, जिसके बाद शारदा ने नेहरू बाजार के आवारा कुत्तों और कुतियों को पालना शुरू कर उनसे बेटों-बेटियों जैसा रिश्ता कायम कर लिया।

 

पिछले सप्ताह शारदा ने आसपास के युवकों से इनकी शादी की इच्छा जताई तो युवकों ने कई लोगों से चंदा कर लगभग पांच हजार रुपए जुटा लिए। शारदा ने कल हेलीकॉप्टर और अम्बिका को नए कपडे पहनाकर उसकी बारात बाजार में बैंडबाजे से नाच गाते हुए निकाली।

 

इस दौरान महिला ने कुछ लोगों को भोज भी दिया। शादी में भात और लग्न जैसे कार्यक्रम भी हुए। शारदा ने कई कुत्तों और कुतियों के नाम फिल्म अभिनेताओं और नेताओं के नाम पर भी रखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *