उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन एलान किया है कि राज्य सरकार 37 करोड़ से अधिक पौधे लगाएगी। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत यह कार्यक्रम 9 जुलाई को होना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत अध्यक्षों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक की। उन्होंने प्रदेशवासियों से 9 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाले इस राज्यव्यापी वृक्षारोपण अभियान में भाग लेने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा- “’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान तेजी से सफलता की ओर बढ़ रहा है। अब 9 जुलाई को उत्तर प्रदेश में एक दिन में 37 करोड़ पौधे लगाकर हम इस मिशन को नई ऊंचाई देंगे।”
मुख्यमंत्री ने पौधा लगाने के बाद सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करने की भी अपील की ताकि अधिक से अधिक लोग प्रेरित हो सकें। मुख्यमंत्री ने कि अगर सड़कों के बीच वाले डिवाइडर पर फूलदार पौधे लगाएं और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी किसी एनजीओ या सामाजिक संगठन को दें, तो यह एक अच्छा संदेश जाएगा। उन्होंने एक्सप्रेसवे, हाईवे, इंटरस्टेट कनेक्टिविटी और नगर निकाय की सड़कों पर भी इस काम को करने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस शुरू होने वाला यह पूरा अभियान प्रधानमंत्री मोदी की सोच से प्रेरित है। बीते दिन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर लखनऊ में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ मुखर्जी को एक स्वतंत्रता सेनानी और महान शिक्षाविद् बताया।
मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि 33 साल की उम्र में वे कोलकाता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बने थे और 1943 के बंगाल अकाल के समय उन्होंने देश की जो सेवा की, उसे देश आज भी उन्हें याद करता है।











