बर्मिंघम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराया, आकाश दीप ने ने लिए दस विकेट

एजबेस्टन टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से शिकस्त देकर सिरीज़ में शानदार वापसी की। इंग्लैंड के खिलाफ रनों के आधार पर यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। श्रंखला का अगला मैच दस जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

बर्मिंघम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराया, आकाश दीप ने ने लिए दस विकेट

जीत के लिए इंग्लैंड को 608 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला था मगर उसकी पूरी टीम दूसरी पारी में केवल 271 रन बनाकर आउट हो गई। इंग्लैंड ने अपनी पारी तीन विकेट पर 77 रन से आगे शुरू की, लेकिन तेज गेंदबाज आकाश दीप ने मैच के शुरुआती मिनटों में ही दो बड़े विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

पांचवें दिन का खेल बारिश के कारण करीब दो घंटे देर से शुरू हुआ। आकाश दीप ने ओली पोप और हैरी ब्रूक को आउट कर इंग्लैंड का स्कोर 83 पर पांच विकेट कर दिया। छठे विकेट के लिए कप्तान बेन स्टोक्स और विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने 70 रन जमा किए।


आकाश दीप इंग्लैंड में टेस्ट मैच में दस विकेट लेने वाले भारत के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेतन शर्मा के नाम था। उन्होंने 1986 में इसी मैदान पर यह कारनामा अंजाम दिया था।


स्टोक्स 33 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर का शिकार बने जबकि स्मिथ ने पहली पारी में नाबाद 184 रन बनाए थे और दूसरी पारी में भी 88 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन आकाश दीप ने उन्हें आउट कर भारत की जीत लगभग तय कर दिया।

इंग्लैंड की पूरी टीम 271 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से आकाश दीप ने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए और पूरे मैच में कुल दस विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का दर्जा हासिल किया। उनके अलावा सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जडेजा और सुंदर ने एक-एक विकेट लिया। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सिरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है।

आकाश दीप इंग्लैंड में टेस्ट मैच में दस विकेट लेने वाले भारत के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेतन शर्मा के नाम था। उन्होंने 1986 में इसी मैदान पर यह कारनामा अंजाम दिया था।

भारत की इस जीत में बल्लेबाजों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कप्तान शुभमन गिल ने पहली पारी में 269 जबकि दूसरी पारी में 161 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 89 और 69 रन की पारियां खेलीं। वहीँ यशस्वी जायसवाल ने 87 और ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में 65 रन बनाए। सिराज ने पहली पारी में 6 विकेट जबकि दूसरी पारी में एक विकेट लिया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 587 रन बनाए थे इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर आल आउट हो गई। भारत ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट खोकर 427 रन बनाकर पारी घोषित की। पारी घोषित करते हुए भारत ने इंग्लैंड को 608 रन का विशाल लक्ष्य दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *