अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 5.9 तीव्रता का भूकंप

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में आज 5.9 तीव्रता का तेज भूकंप आया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजीके अनुसार, सुबह आठ बज कर करीब 21 मिनट पर निकोबार द्वीपसमूह क्षेत्र में आए भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। Earthquake

Earthquake

बहरहाल, यह भूकंप इतना तेज नहीं था कि सुनामी की चेतावनी जारी की जाए।

भारत के पास एक समर्पित सुनामी चेतावनी केंद्र है जो भूकंप आने पर राज्यों और समीपवर्ती देशों को सुनामी के संबंध में अलर्ट जारी करता है।

भूकंप से जान माल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं है।

सुबह पांच बज कर करीब 48 मिनट पर जम्मू कश्मीर के कठुआ में भूकंप आया था जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 आंकी गई थी।

www.naqeebnews.com

# Earthquake

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *