यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का बयान, सीता जी को बताया टेस्ट ट्यूब बेबी

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने भी अजीबोगरीब बयान देकर सभी को चौंका दिया है।


दरअसल, मथुरा में हिंदी पत्रकारिता दिवस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीता जी का जन्म मिट्टी के बर्तन से हुआ था, यानि उस समय भी टेस्ट ट्यूब से बच्चे पैदा करने का कॉन्सेप्ट था।

उन्होंने कहा कि सीता जी भी टेस्ट ट्यूब बेबी हो सकती हैं। रामायण काल में माता सीता का जन्म एक मिट्टी के बर्तन (घड़े) से हुआ था। इससे यह साबित होता है कि उस समय में टेस्ट ट्यूब बेबी की तकनीक रही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *