ब्रिटिश कोर्ट के फैसले में दुबई किंग तलाक के बाद पूर्व पत्नी को देंगे 55 करोड़ पाउंड

ब्रिटेन की एक अदालत ने दुबई के शासक को अपनी पूर्व पत्नी और उनके बच्चों को 55 करोड़ पाउंड का भुगतान करने का आदेश दिया, इसे ब्रिटिश इतिहास में सबसे महंगे तलाक समझौते में गिना जा रहा है।

ब्रिटिश कोर्ट के फैसले में दुबई किंग तलाक के बाद पूर्व पत्नी को देंगे 55 करोड़ पाउंड

हाई कोर्ट के मुताबिक़ शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को अपनी छठी पत्नी, राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन को 25.15 करोड़ पाउंड का भुगतान करना होगा और अपने बच्चों 14 साल के अल जलीला और नौ साल के जायद को 29 करोड़ पाउंड की बैंक गारंटी के तहत भुगतान करना होग।

अदालत ने कहा कि बच्चों को मिलने वाली कुल राशि 29 करोड़ पाउंड से ज्यादा या कम हो सकती है। यह विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है जैसे कि वे कितने समय तक जीवित रहते हैं और क्या वे अपने पिता के साथ मेल-मिलाप करते हैं।

न्यायाधीश फिलिप मूर के अनुसार सैंतालीस वर्षीय राजकुमारी हया 2019 में भागकर ब्रिटेन पहुंची थीं और ब्रिटिश कोर्ट के माध्यम से अपने दो बच्चों का संरक्षण मांगा था। जॉर्डन के दिवंगत राजा हुसैन की बेटी हया ने कहा कि वह अपने पति से ‘भयभीत’ थीं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी दो बेटियों की खाड़ी अमीरात में जबरन वापसी का आदेश दिया था।

शेख मोहम्मद (72) संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री भी हैं। ब्रिटेन की एक फैमली कोर्ट के जज ने अक्टूबर में फैसला सुनाया कि शेख मोहम्मद ने कानूनी लड़ाई के दौरान राजकुमारी हया के फोन को हैक करने का आदेश दिया था। हालांकि, शेख मोहम्मद ने इस आरोप से इनकार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *