भारतीय लोगों पर ट्रंप जता रहे हैं भरोसा, ढिल्लन को मिली अहम जिम्मेदारी

वॉशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के उत्तम ढिल्लन को व्हाइट हाउस में अहम जिम्मेदारी दी है।ढिल्लन को ट्रंप का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है। Donald

Donald

वे ट्रंप को नैतिकता और अनुपालन मामलों में सहयोग करेंगे। इससे पहले उत्तम ढिल्लन अमरीकी प्रतिनिधि सभा की वित्तीय सेवा समिति के लिए मुख्य निरीक्षण सलाहकार की भूमिका निभा चुके हैं।

ढिल्लन होमलैंड सिक्यॉरिटी विभाग के मादकद्रव्य निरोधक विभाग के प्रमुख के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वे न्याय विभाग में सहायक उप महाधिवक्ता, होमलैंड सिक्यॉरिटी पर सदन की प्रवर समिति के चीफ काउंसिल, अमरीका की प्रतिनिधि सभा की नीति समिति के नीति निदेशक और लॉस ऐंजिलिस में सहायक वकील के पद की अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

www.naqeebnews.com

# Donald

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *