दिलीप कुमार की कमज़ोरी बढ़ी, सायरा बानो ने सेहत की दुआ के लिए की अपील

ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार की तबीयत खराब बताई जा रही है। इस बारे में खुद सायरा बानो ने हेल्थ अपडेट दिया है। साथ ही सायरा ने उनकी अच्छी सेहत की दुआ की अपील भी की है।

दिलीप कुमार की सेहत की खबर देते हुए सायरा बानों ने बताया है कि वह बहुत कमजोर हो चुके हैं और उनकी इम्यूनिटी भी कम हो है। कई बार वह हॉल तक आते हैं और फिर वापस कमरे में चले जाते हैं। उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कीजिए। हम हर दिन भगवान के शुक्रगुजार हैं।’

दिलीप कुमार लम्बे समय से बीमार है और सायरा उनकी देखभाल की हर संभव कोशिश में लगी रहती हैं। पति की देखभ्भाल में सायरा बानों ने हमेशा अपना पत्नी धर्म निभाया है। शादी के कई साल होने के बाद भी वह दिलीप कुमार का खुद से भी ज्यादा ख्याल रखती आ रही हैं। सायरा के मुताबिक़ दिलीप कुमार ने उन्हें एक समय में शहज़ादियों की तरह रखा था और आज हर लम्हा उनका ख्याल रखना सायरा अपनी ज़िम्मेदारी समझती हैं।

सायरा ने यह भी कहा कि वह इसलिए उनका ध्यान नहीं रखती हैं क्यूंकि वह दिलीप कुमार से बेइंतहा मोहब्बत करती हैं। लोग उन्हें डिवोटिड वाइफ न कहें। सायरा कहती हैं कि, उन्हें छूना और उनके साथ रहना ही मेरे लिए सबसे अच्छी चीज है। मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं और वे मेरी सांस हैं।

बीती 11 अक्टूबर को दिलीप कुमार और सायरा बानों ने शादी की सालगिरह इसलिए नहीं मनाई क्यूंकि कोविड के कारण दिलीप कुमार के दो भाइयों का निधन हो गया था। उन्होंने लिखा था कि ‘कोरोना की वजह से कई लोगों की मौत हुई है। हम अपने दोस्तों, परिवार वालों से रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सभी एक दूसरे के लिए दुआ करें। भगवान हम सभी की रक्षा करें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *