आइटम सॉन्ग है ‘ढिशुम’ का गाना ‘जानेमन आह’

 

बॉलीवुड के उभरते सितारे वरुण धवन की जॉन अब्राहम के साथ स्टारर फिल्म ढिशुम के आइटम सॉन्ग का टीजर रिलीज हो गया है। ढिशुम के यह ‘जानेमन आह’ गाना बॉलीवुड ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का पहला आइटम सॉन्ग है।

dhishum

गाने के टीजर में परिणीति चोपड़ा काली ड्रेस में काफी खूबसूरत नज़र आ रही हैं। अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि फिल्म ‘ढिशुम’ की शूटिंग के दौरान एक हेलीकॉप्टर से लटके होने के सीन में उन्होंने खुद को साहसी दिखाने का अभिनय किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘वह बेहद डरावना था। मुझे अपनी जिंदगी में कभी इतना डर महसूस नहीं हुआ। मैं हेलीकॉप्टर पर लटका हुआ था और मेरे साथ केवल जॉन थे, जो मेरे बाईं ओर थे। पूरे सीन में मैं उनकी ओर ही देखता रहा।’’

इस फिल्म में वरुण और जॉन के आलावा जैकलीन फर्नांडीज और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के बकरीद के मौके पर रिलीज होने की चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *