“सुल्तान” बने सलमान और अनुष्का के खिलाफ़ केस

 

 

मुजफ्फरपुर। हिन्दी फिल्म सुल्तान के अभिनेता सलमान खान, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, निर्देशक अली अब्बास जफर व निर्माता यशराज बैनर के खिलाफ मुजफ्फरपुर में केस दर्ज कराया गया है। नगर थाने के इस्लामपुर निवासी मो. साबिर अंसारी ने इन लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ये केस मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में दर्ज किया गया है।

sultan movie

साबिर अंसारी ने आरोप लगाया कि फिल्म सुल्तान की कहानी उसकी जिन्दगी से मिलती-जुलती है। फिल्म का निर्माण वर्ष 2010 से शुरू हुआ था। उस वक्त उसकी फिल्म बनाने वालों से बातचीत हुई थी। जिन्होंने फिल्म के एवज में रॉयल्टी के रूप में 20 करोड़ रुपये देने का वादा किया था। बाद में सभी वादे से मुकर गये। कोर्ट ने मामले को सुनवाई पर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *