बेहद मामूली अंतर के बावजूद हरियाणा में भाजपा को मिला बहुमत

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए लगातार तीसरा चुनाव जीतकर सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने प्रदेश में अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 सीटें जीती हैं।

बेहद मामूली अंतर के बावजूद हरियाणा में भाजपा को मिला बहुमत

हरियाणा में भाजपा ने कुल 90 सीटों में से 48 सीटें जीती हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को भाजपा का हरियाणा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया जा रहा है। इससे पहले 2014 में भाजपा ने यहाँ से 47 सीटें जीती थीं।

हरियाणा में चुनावी मुकाबले में भाजपा ने कांग्रेस से केवल 0.9 प्रतिशत वोट ज्यादा हासिल करते हुए कांग्रेस से 11 सीटें ज्यादा जीत ली हैं। प्रदेश में 48 सीटों का बहुमत पाने वाली भाजपा सरकार बनाने की दावेदार बन गई है।

भाजपा और कांग्रेस के बीच होने वाली टक्कर में भाजपा मात्र 0.9 प्रतिशत वोट से जीती है। जहाँ भाजपा को इस चुनाव में 39.94 प्रतिशत वोट मिले वहीँ कांग्रेस ने 39.09 प्रतिशत मत हासिल किए।

अगर संख्या के अनुसार देखें तो पाते हैं कि भाजपा को 55 लाख 48 हजार 800 वोट मिले जबकि कांग्रेस ने 54 लाख 30 हजार 602 मत पाए।

ऐसे में एक लाख 18 हजार 198 वोट ज्यादा पाकर भाजपा ने कांग्रेस से 11 सीटें ज्यादा हासिल कर ली है और सरकार बनाने की दावेदार बन गई है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 48 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस को 37 सीटें मिली हैं। इनेलो के 2 विधायक जीते हैं जबकि 3 निर्दलीय भी जीतने में कामयाब रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई दी है।

आगे उन्होंने कहा हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई। साथ ही उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके तप और तपस्या के लिए नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *