डेनमार्क की रानी ने सत्ता छोड़ने का एलान किया

डेनमार्क की रानी मार्ग्रेथ द्वितीय ने 14 जनवरी को अपनी सत्ता छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि वह सत्ता अपने बेटे प्रिंस फ्रेडरिक को सौंप देंगी। ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ की मौत के बाद मार्गरेट यूरोप की एकमात्र रानी हैं।

डेनमार्क की रानी ने सत्ता छोड़ने का एलान किया

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, रानी ने नए साल के समारोह में अपने भाषण के दौरान अपने पद छोड़ने की खबर दी।

मार्ग्रेथ ने अपने पिता राजा फ्रेड्रिक की मृत्यु के बाद 1972 में राजगद्दी संभाली, 83 वर्षीय रानी मार्ग्रेथ ने 52 वर्षों तक डेनमार्क के सिंघासन पर बैठीं।

मार्ग्रेथ- द्वितीय ने अपनी बीमारी और सर्जरी के बाद ये ज़िम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने का फैसला किया है। उन्होंने देश की आबादी का साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने भी महारानी की सेवाओं के लिए उन्हें शुक्रिया कहा है।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ की मौत के बाद मार्गरेट यूरोप की एकमात्र रानी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *