आमिर खान के नए ‘मिस्ट्री प्रोजेक्ट’ फोटो ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के नए ‘मिस्ट्री प्रोजेक्ट’ की तस्वीर ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है।

आमिर खान के नए 'मिस्ट्री प्रोजेक्ट' फोटो ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया

आमिर ने हाल ही में मशहूर फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर के साथ फोटोशूट कराया है, जिसकी चर्चा इंडस्ट्री में शुरू हो गई है।

अविनाश गोवारिकर ने सिगार के साथ आमिर खान की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है जिसमें आमिर खान बड़े ही शानदार स्टाइल में पोज़ देते नज़र आ रहे हैं।

फोटोग्राफर ने आमिर के फैन्स को कैप्शन दिया कि कुछ चौंकाने वाला सामने आने वाला है। इस पोस्ट पर आमिर के फैंस अपने अपने तरीके से रिएक्शन दे रहे हैं और तमाम सवाल भी कर रहे हैं। 

बताते चलें कि आमिर खान फिलहाल अपनी बेटी इरा खान की शादी में व्यस्त हैं जो 3 जनवरी को होगी, वहीं प्रोफेशनल तौर पर वह फिल्म ‘लाहौर 1947’ बना रहे हैं जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *