आज से ‘नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026’ शुरू होगा। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शुरू हुए इस कार्यक्रम के साथ ही किताबों, विचारों और संस्कृतियों के एक भव्य उत्सव की शुरुआत हो रही है।

वर्ल्ड बुक फेयर का 53वां संस्करण 18 जनवरी तक आयोजित होगा, जिसमें आम जनता के लिए प्रवेश मुफ्त रहेगा और इसका उद्देश्य पढ़ाई की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
इस साल का मेला ‘भारतीय सैन्य इतिहास: वीरता और ज्ञान @ 75’ थीम पर आधारित है, जो भारत की रक्षा बलों के महत्वपूर्ण पलों, योगदानों और कहानियों पर ध्यान केंद्रित करता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शिक्षा मंत्रालय ने पोस्ट किया, “केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026’ का उद्घाटन करेंगे।”
इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे। इस साल का मेले में कतर गेस्ट ऑफ ऑनर जबकि स्पेन फोकस कंट्री होगा, जो इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण जोड़ेगा।
नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर का आयोजन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) की ओर से किया जा रहा है। इस बुक फेयर में 35 से अधिक देश, 1000 से अधिक पब्लिशर्स, 3000 से अधिक स्टॉल्स, 600 कार्यक्रम और 1000 से अधिक स्पीकर्स शामिल हैं। इसमें साहित्यिक कार्यक्रम 18 जनवरी तक चलेगा, जहां पहली बार आम जनता के लिए एंट्री पूरी तरह से फ्री रहेगी।














