दिल्ली हिंसा:सोनिया गांधी ने की शांति की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली की जनता से सांप्रदायिक सद्भाव बनाये रखने और देश को धर्म-मज़हब के आधार पर बांटने वाली फ़िरकापरस्त ताक़तों के गलत मंसूबों को नाकाम करने की अपील की है।


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली की जनता से सांप्रदायिक सद्भाव बनाये रखने और देश को धर्म-मज़हब के आधार पर बांटने वाली फ़िरकापरस्त ताक़तों के गलत मंसूबों को नाकाम करने की अपील की है। उन्होंने एक बयान में दिल्ली हिंसा में मारे गए हेड कांस्टेबल रतन लाल की मृत्यु पर गहरा शोक और दुःख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया की किसी भी प्रकार की हिंसा का महात्मा गांधी जी के भारत में कोई स्थान नहीं हो सकता और देश में उन ताक़तों की कोई जगह नही जो अपनी सांप्रदायिक और विभाजनकारी विचारधारा को भारतवर्ष पर थोपना चाहते हैं।

वहीं कांग्रेस महाचिव प्रियंका गांधी ने भी कहा है कि, “ देश की राजधानी दिल्ली में आज पूरा दिन हिंसा से भरा रहा। हिंसा से सिर्फ और सिर्फ आम जनता और देश का नुक़सान होता है। इसे रोकने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है। महात्मा गांधी का देश शांति का देश है। सभी दिल्लीवासियों से मैं शांति की अपील करती हूं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध करती हूँ कि वे शान्ति और अमन बनाए रखने के लिए प्रयास करें। ”

देश की राजधानी दिल्ली में आज पूरा दिन हिंसा से भरा रहा। हिंसा से सिर्फ और सिर्फ आम जनता और देश का नुक़सान होता है। इसे रोकने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है।

महात्मा गांधी का देश शांति का देश है। सभी दिल्लीवासियों से मैं शांति की अपील करती हूं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध..1/2

उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एक ट्वीट के माध्यम से शांति की अपील करते हुए कहा कि हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *